प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'One Nation One Card' सेवा की शुरुआत कर दी है।
इस कार्ड का इस्तेमाल नागरिक सभी प्रकार के पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का भुगतान करने के साथ ही अन्य सेवाओं के लिए भी कर सकेंगे आइए विस्तार से जानते हैं कि आपको इस सेवा के शुरू होने से क्या लाभ मिलेगा और कैसे आप इस कार्ड को पा सकते हैं। यह लागू हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा उन गरीबों को होगा जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य और शहर में जाते हैं, जहां उन्हें अपने राशन कार्ड का फायदा नहीं मिल पाता है। नैशनल फूड सिक्यॉरिटी ऐक्ट (NFSA) 2013 के मुताबिक, 81 करोड़ लोग सब्सिडी कीमत पर अनाज खरीदने के हकदार हैं। वर्तमान में, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 80 करोड़ लाभार्थियों में से लगभग 23 करोड़ राशन कार्ड NFSA के तहत जारी किए गए हैं। इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों को 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। पीडीएस योजना के 83 फीसदी लाभार्थी इससे जोड़े जाएंगे। इस योजना के तहत मार्च 2021 तक इसमें 100 फीसदी लाभार्थी जुड़ जाएंगे। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए राशन डीलर को राशन कार्ड या आधार कार्ड दिखाने या इन्हें अपने साथ ले जाने...